Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

प्रधान सचिव, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार डॉ. अभिषेक जैन ने कुल्लू जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

डॉ. जैन ने 16 अक्टूबर को जल शक्ति विभाग के कुल्लू मंडल कार्यालय एवं विश्राम गृहों का प्रशासनिक निरीक्षण किया।

इसके उपरांत मंडल कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने एसडीएमएफ एवं पीडीएनए के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, जलापूर्ति योजनाओं के पुनर्वास तथा जिले में संचालित अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों का उचित विवरण सहित व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मैनुअल के अनुसार पुरानी वस्तुओं एवं रिकॉर्ड का सर्वेक्षण करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!