कुल्लू टुडे
कुल्लू
हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत मणिकर्ण रोड पर जच्छनी में नाकाबंदी के दौरान एसटीएफ की टीम ने कोटा राजस्थान के एक व्यक्ति को 465 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में अतिरिक्त एसपी, एसटीएफ (नारकोटिक्स) मंडी (कुल्लू में तैनात) शिव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लोकल इलेक्ट्रिक एचआरटीसी की बस से भुंतर की ओर जा रहे व्यक्ति के पास से 465 ग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
