Spread the love

कुल्लू टुडे

मंडी

हिमाचल पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ की टीम ने मंडी के वृंदावनी में कुल्लू के 2 व्यक्तियों को 2 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त एसपी एसटीएफ (नारकोटिक्स) मंडी (कुल्लू में तैनात) ने बताया कि बिंद्रावणी में नाकाबंदी के दौरान कार नंबर HP 34D 0266 में सवार दो व्यक्तियों पास से 2 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन एसटीएफ मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

आरोपियों की पहचान महेश कुमार निवासी बनोगी और प्रीतम सिंह निवासी भेखली), दोनों कुल्लू के निवासी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!