Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बीडीटीएस सभा के कार्यालय बरमाना में एसडीटीओ दाड़लाघाट और बीडीटीएस बरमाना से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक पर पूर्व बीडीटीएस प्रधान लेखराम वर्मा ने कहा कि विभिन्न यूनियनों को एक मंच पर लाने के लिए पिछले करीब दो महीनों से चल रही बैठकों, रोष प्रदर्शनों और सामूहिक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

लेखराम वर्मा ने कहा कि अपने अधिकारों और ऑपरेटरों के हितों की रक्षा के लिए सभी यूनियनों को साथ आकर अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से उठाना होगा।

लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधि एक साथ आने लगे हैं। उन्होंने इसे सकारात्मक संकेत बताया।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोग यदि अपने हितों को लेकर संगठित होकर उचित तरीके से आवाज उठाएं तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

मौजूदा परिस्थितियों में सभी पदाधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

वर्मा ने कहा कि पिछले दो महीनों से विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श का दौर चल रहा है। इन बैठकों और साझा प्रयासों के चलते अब सभी को एक मंच पर लाने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ना समय की जरूरत है।

वहीं वीरवार को हुई बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी ऑपरेटरों से जुड़े मामलों को सामूहिक रूप से उठाने तथा भविष्य की कार्रवाई को लेकर आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!