कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत बलोह फोरलेन मन्दरीघाट लिंक रोड़ के पास बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम द्वारा नाकाबंदी एवं चैकिंग के दौरान एक वाहन की जांच की गई।
चैकिंग के दौरान वाहन में बैठे युवक के कब्जे से कुल 47.25 ग्राम चिट्टा, हेरोइन’ बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं में मुकदमा दर्ज कर आगामी तहकीकात आरंभ कर दी है।
आरोपी युवक की पहचान राहुल उम्र 23 वर्ष पुत्र दीपक निवासी बगदादी गेट फरीदकोट तहसील व जिला फिरोजपुरए पंजाब के रूप में हुई है।
