कुल्लू टुडे
सोलन
प्रदेश सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बीते दो दिनों के दौरान जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 03 मामले दर्ज किए गए हैं।
इन मामलों में कुल 13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त तथा 22.27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। पुलिस ने उक्त मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27.9.2026 को पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम जब गश्त पर मौजूद थी । इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें से पुलिस टीम ने 13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों, हरिदत्त पुत्र लीला दत्त, निवासी गांव खील बड्सेर, डाकखाना कुमारहट्टी, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 26 वर्ष तथा जितेंद्र कुमार पुत्र हेम राज, निवासी गांव रुन्दन घोड़ो, डाकखाना कुमारहट्टी, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। इस मामले की जांच के दौरान मामले में संलिप्त ट्रक को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
साथ ही, दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
वहीं दूसरे मामले में जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा पुलिस थाना धरमपुर के अंतर्गत एक गुप्त सुचना के आधार पर नाकाबंदी करके एक गाड़ी को चैक करने पर उसमे सवार 3 युवकों के कब्जा से 11.27 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान गौरव वर्मा पुत्र एस०के० वर्मा निवासी गाँव न्यू कथेड सोलन, तहसील व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 29 वर्ष, शुभम ठाकुर पुत्र रमेश कुमार निवासी गाँव धार डाकखाना सलोगड़ा, तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 25 वर्ष व वीरेंदर कुमार पुत्र स्व० हेम चाँद निवासी गाँव न्यू कथेड, डाकखाना चंबाघाट, तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई।
तीनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा मौका पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत किया गया।
इस मामले की जांच के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया।
तीनो आरोपियों को आज न्यायलय में पेश किया जा रहा है। तीनो आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।
वहीं तीसरे मामले में पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा एक गुप्त सुचना के आधार पर मुकाम पट्टा मोड़ कुमारहट्टी में एक युवक जिसका नाम व पता संजय पुत्र फूल चाँद निवासी गाँव पालवी, डाकखाना शिलारू तहसील ठियोग, जिला शिमला हि०प्र० उम्र 28 वर्ष को काबू करके उसके कब्जा से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौका पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया।
मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।
