कुल्लू टुडे
सैंज
जिला कुल्लू के बंजार जिला डिटेक्शन सेल, बंजार की टीम द्वारा
में 10.39 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया है।
कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22/23.9.2026 की मध्यरात्रि को जिला डिटेक्शन सेल, बंजार की टीम द्वारा धामण पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई थी।
तलाशी के दौरान बालीचौकी एवं सिल्ह, बंजार निवासी दो युवकों के कब्जे से 10.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।
इस संदर्भ में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सैंज में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उपरोक्त मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, प्राप्त तथ्यों तथा उनकी निशानदेही के आधार पर मामले में संलिप्त पाए गए 30 वर्षीय युवक, निवासी गांव पुखरी, डाकघर ब्रैहिण, तहसील सैंज को आज नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कल सोमवार 28.9.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
सैंज पुलिस द्वारा मामले में मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति नेटवर्क तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार जारी है।
