कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय महाविद्यालय जुखाला बिलासपुर और सर्टिफाई टैक्नाॅलोजी एफजैडसीओ दुबई के बीच एआई एवं डिजीटल लिटरेसी को बढ़ावा देने हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एआई, डिजिटल तकनीक उभरते करियर अवसरों और भविष्य के आवश्यक कौशलों से जोड़ना है।
कार्यक्रम में डॉ. बीएस चैहान, प्रोफेसर एसएनजीएनसी आईजीएमसी शिमला एवं इंटरनेशनल स्पीकर ने पर्सनल ट्रांस्फाॅर्मेशन एंड हयूमन पोटेंशियल विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया।
उन्होंने आत्म.जागरूकता, रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, नेतृत्व, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और निरंतर सीखने के महत्व पर बल दिया।
सर्टिफाई टैक्नाॅलोजी एफजैडसीओ के आरडी अलाह, ने एआई और डिजीटल ट्रांस्फाॅमेशन की बढ़ती भूमिका तथा विद्यार्थियों के लिए डिजिटल कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर विचार सांझा किए।
एमओयू के तहत भविष्य में एआई जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल साक्षरता अभियान, विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं, तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं।
यह पहल कला, विज्ञान और वाणिज्यकृतीनों संकायों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी।
