Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

कुल्लू जिला भाजपा ने जिला अध्यक्ष अमित सूद की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतर कर जम कर हल्ला बोला और वर्तमान सुक्खू सरकार को अब तक की सबसे नाकारा और जनविरोधी सरकार का तमगा दे डाला।

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा की कुल्लू से मुख्यमंत्री की ना जाने कैसी नाराजगी है कि ना जिले में कोई विकास कार्य हो रहा है और बार बार आश्वाशन के बाद कुल्लू को मंत्रीपद मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा की पिछले चार वर्षों से प्रदेश सरकार विकास कार्यों के मामले में पूरी तरह असफल रही है और जनता का विश्वास इस सरकार से उठ चुका है, जिसकी झलक पंचायती राज चुनावों में पूरा प्रदेश देख चुका है। प्रदेश की जनता ने इन चुनावों में प्रदेश सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से जिला कुल्लू हासिये पर है और स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व कुल्लू के हितों को सरकार के समक्ष रखने में असफल सिद्ध हुआ है।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने दस गारंटीयों पर सरकार को घेरते हुए कहा की चुनाव पूर्व कांग्रेसी नेताओं द्वारा दी गयी एक भी गारन्टी को प्रदेश सरकार पूरा नहीं कर पाई है।

महिलाएं ,युवा, कर्मचारी, पेंसनर सहित समाज का हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ना महिलाओं को पंद्रह सौ मिल रहे हैं, ना युवाओं को रोजगार मिल रहा है, पशु पालकों का दूध सरकार खरीद नहीं रही है और बागवान खराब सड़कों के कारण अपनी फसलों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

उन्होंने कहा की अब समय आ गया है की इस जन और विकास विरोधी सरकार को उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाए।

विधायक लोकेंद्र ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार की माफियायों के हाथ की कठपुतली का नाम दे दिया।

उन्होंने कहा की प्रदेश में लगातार अपराधिक गतिविधियां रिकॉर्ड तोड़ रही है , विशेष तौर पर महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामले आम बात हो गई है परंतु सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

जिला अध्यक्ष ने कुल्लू जिला में अवैध खनन को बड़ा मुद्दा कहते जिला कुल्लू में ब्यास नदी में हुए अवैध खनन को भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण कहा।

उन्होंने कहा जिस प्रकार से खनन विभाग के कार्यक्षेत्र वाले कार्य को नियमों के विपरीत वन विभाग से करवा कर करोड़ों रुपये का हेरफेर हुआ है उसकी उचित जांच करवा कर दोषियों पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, लोकेंद्र, नरोतम ठाकुर, अखिलेश कपूर, भीमसेन शर्मा, दानवेंद्र सिंह,सहित भारतीय जनता पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!