Spread the love

कुल्लू टुडे

भूटान

भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित “भारत-भूटान मैत्री साहित्य सम्मेलन 2026” साहित्य, संस्कृति और आपसी सौहार्द का अविस्मरणीय उत्सव बना।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से 82 साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉक्टर हरेंद्र कुमार हर्ष तथा सह आयोजक ललिता कश्यप हिमाचल प्रदेश से थे।

हिमाचल प्रदेश से आए साहित्यकारों का नेतृत्व ललिता कश्यप ने किया। इस अवसर पर बीबीसी भूटान के निदेशक हरिकामन राई मुख्य अतिथि थे।

प्रसिद्ध साहित्यकार अचुत घिमरे तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य लक्ष्मी दास शर्मा मुस्कान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीटीआर निदेशक डॉक्टर विरेन्द्र सिंह वीर ने की।

सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी साहित्यकारों को “साहित्य शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने भी भाग लिया और सम्मान प्राप्त किया, जिनमें शीला सिंह, सुशील कुमार पुण्डीर, केशवानंद शर्मा, ललिता कश्यप, सुषमा खजूरिया, कमला ठाकुर तथा डॉक्टर अनेक राम सांख्यान प्रमुख रहे।

इसी समूह के अध्यक्ष साहित्यकार डॉक्टर अरुण कुमार शास्त्री, अशोक चंद्र नेगी, जगतार सिंह, डॉक्टर सुमन लूथरा, डॉक्टर शांति यादव, डॉक्टर विनय चौधरी, डॉक्टर रम्भा चौधरी, आशा चौधरी और दिव्य दास भी सम्मानित हुए।

इस प्रकार थिम्पू का यह साहित्यिक आयोजन भारत और भूटान के बीच सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मैत्री को और प्रगाढ़ बनाने वाला ऐतिहासिक अवसर बन गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!