कुल्लू टुडे
मनाली
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर, मनाली में नवगठित अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी सचिव प्रो लालचंद ने बताया की नवगठित कार्यकारिणी में दिनेश कुमार को प्रधान, जितेन्द्र राणा को उपप्रधान, हरि प्रकाश को सह-सचिव तथा पवन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली ने नवगठित पीटीए कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि संघ महाविद्यालय, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
