कुल्लू टुडे
आनी
जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के हरिपुर नागन में आज सुबह लगभग 3:30 बजे एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया है।
आनी फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के करीब 3:30 बजे आनी के हरिपुर-नागन इलाके में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में लगभग 5 लोग सवार थे। ताज़ा जानकारी के अनुसार, 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 1 घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया है।
घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान (सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन) अभी भी जारी है। खोज और बचाव अभियान पूरा होने और बाकी जानकारी की पुष्टि होने के बाद घटना के बारे में और विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
हादसे के बारे
पुलिस कंट्रोल रूम, कुल्लू, तहसीलदार आनी, एसडीके आनी व एसडीएम आनी को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
