Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के तहत 70 एनसीसी कैडेट्स ने अभियान के नौवें दिन मंडली से जकातखाना तक करीब 42 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। लंबे सफर के बाद कैडेट्स जकातखाना स्थित अगले बेस कैंप पहुंचे।

अभियान के दौरान कैडेट्स ने साहस और अनुशासन के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लिया।
नकराना घाट पर कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाकर घाट परिसर की सफाई की।

उन्होंने स्थानीय लोगों को जलस्रोतों के आसपास गंदगी न फैलाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया।

वहीं चलियाला/नकराणा क्षेत्र में ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को बीमारी के लक्षणों, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी गई।

जकातखाना पहुंचने के बाद कैडेट्स ने टीबी जागरूकता रैली निकालकर लोगों से इस अभियान में सहयोग देने की अपील की।

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि कैडेट्स कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महिला कैडेट्स के साहस और निरंतर जोश की भी सराहना की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!