कुल्लू टुडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा में मकान की छत पर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में मिलने का मामला सामने आया है।
जो सैंज-बंजार क्षेत्र का बताया जा रहा है। और पिछले करीब 20-25 वर्षों से चचोगा में किराये के कमरे में अकेला रह रहा था तथा मनाली क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था।
मिली जानकारी के अनुसार 16.9.2026 को पुलिस थाना मनाली में दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चचोगा में एक व्यक्ति मकान की छत पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
मौके पर उक्त व्यक्ति की पहचान रमेश नाम से हुई, जो पिछले करीब 20-25 वर्षों से चचोगा में किराये के कमरे में अकेला रह रहा था तथा मनाली क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। उसके कमरे की तलाशी के दौरान पहचान संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति के सैंज-बंजार क्षेत्र से संबंधित होने की बात सामने आई है।
उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया, जहां चिकित्साधिकारी द्वारा जांच के उपरांत उसे मृत घोषित किया गया। शव को पहचान एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु शवगृह, मनाली में सुरक्षित रखा गया है।
मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों की तलाश तथा उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की आम जनता से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा किसी लापता पुरुष से उसकी पहचान अथवा संबंध होने की संभावना हो, तो कृपया तत्काल पुलिस थाना मनाली से पुलिस से दूरभाष नंबर 01902-252326
संपर्क पर करें।
