Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्राम पंचायत फरनोल के गांव घराण के लिए एम्बुलेंस रोड का निर्माण किया जाएगा।

बीते दिन गांव घराण के अपने दौरे के दौरान जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि एम्बुलेंस रोड के लिए प्राथमिकता के आधार पर बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाड़ी चौक से गांव बाड़ी तक की सड़क का मरम्मत कार्य बरसात के तुरंत बाद आरंभ कर दिया जाएगा।

गांव भदरोल की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण भी किया जाएगा। अनुसूचित जाति बस्ती के लिए भी टैंक से डायरेक्ट सप्लाई दी जाएगी।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि डुघ खड्ड पर पुल के निर्माण का मामला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा और इसके लिए भी बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान की बाड़बंदी करवाने तथा वहां बच्चों की बैठने के लिए बेहतर प्रबंध करने का आश्वासन भी दिया।

गांव के किसानों की मांग पर उन्होंने खेतों की बाड़बंदी के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। बाड़ी-फरनोल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का भी अतिशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!