कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज ज्वाइंट फ्रंट का प्रतिनिधिमण्डल फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा के नेतृत्व में 10 सितम्बर 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के कार्यालय में उनसे मिला तथा 18 अगस्त की एरियर्स भुगतान की अधिसूचना में तृतीय श्रेणी के पैंशनर्ज के एरियर्स भुगतान पर 40000 रूपए की तय सीमा को फ्रंट के अनुरोध पर हटाने की घोषणा को अमल में लाते हुए वित्त विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करने का स्वागत व धन्यवाद किया।
ज्वाइंट फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने पैंशनर्ज की मुख्य समस्याओं के हल तथा शेष लम्बित एरियर्स एवं 15 प्रतिशत लम्बित डीए के भुगतान पर विचार विमर्श हेतु ज्वाइंट फ्रंट की राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक तिथि 14 सितम्बर 2026 को सवा 12 बजे सचिवालय में निश्चित की है।
इस बैठक में 15 प्रतिशत डीए की किश्तों के साथ जनवरी 2016 एवं जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त पैंशनर्ज के ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेण्ट के भुगतान पर विशेष चर्चा होगी।
प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने यह सूचना देते हुए आशा व्यक्त की है कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री उम्र के इस पड़ाव पर पेंशनर्स और अधिक वित्तीय लाभों की घोषणा करेंगे।
