oplus_0
Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और खेल मंत्री यादविंदर सिंह गोमा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

यह बात सदर के पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा ने बीते दिन लुहणू खेल परिसर में बच्चों को खेल सामग्री बांटने के दौरान कही।

लुहणू खेल परिसर पहुंचने पर जिला खेल एवं युवा सेवा अधिकारी उत्तम डोड तथा विभागीय स्टाफ ने पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत बच्चों को उपलब्ध करवाई गई खेल सामग्री का भी जायजा लिया गया।

तिलकराज शर्मा ने खेलो इंडिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के माध्यम से जिला बिलासपुर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिल रहा है।

इसके तहत हर वर्ष 15 पुरुष और 15 महिला खिलाड़ियों को पंजीकृत कर उन्हें प्रशिक्षण एवं कोचिंग दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत से प्रदेश और जिले का नाम रोशन हो रहा है।

पूर्व विधायक ने कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में ‘खेलो इंडिया’ के केंद्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार भी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी संस्थानों में नौकरी का प्रावधान है तथा खिलाड़ियों को विशेष आरक्षण का लाभ भी मिलता है।

हाल ही में शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं।

तिलकराज शर्मा ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि उन्होंने यदि खेल के क्षेत्र को अपनी पसंद से चुना है तो पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें। आज हर क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा है और सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है।

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!