Spread the love

एचआरटीसी की बस में 2 किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्ता

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जिला की थाना स्वारघाट पुलिस एवं स्पेशल डिटेक्शन टीम ने एचआरटीसी की न में सवार एक व्यक्ति को 2 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना स्वारघाट पुलिस एवं स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT), बिलासपुर द्वारा बीते दिन समलेटू फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक एचआरटीसी बस की जांच की गई।

तलाशी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से लगभग 2 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

इस संबंध में थाना स्वारघाट में बीते दिन मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र रोहताश, निवासी गांव एवं डाकघर नूरणखैरा, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!