Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

गुग्गा मेला उत्सव समिति बरमाना की ओर से ऐतिहासिक एवं पारंपरिक गुग्गा मेला उत्सव-2026 के दौरान 11 और 12 सितंबर को दो भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

समिति के सचिव संजीव भारद्वाज ने बताय कि 11 सितंबर को हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक कुलदीप शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

वहीं 12 सितंबर को इंडियन आइडल फेम नितिन शर्मा अपनी मधुर आवाज से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाएंगे।

समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ने का आह्वान किया है।

समिति ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समिति ने मेले के सफल आयोजन के लिए लोगों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग ही इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है।

गुग्गा मेला उत्सव समिति, बरमाना ने सभी लोगों से इन दोनों सांस्कृतिक संध्याओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!