Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर की टीम ने बीते शनिवार को ढलियार फोरलेन में चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या PB23S-4246 पर सवार दो व्यक्तियों से 9.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

इस संबंध में थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

मामले की जांच जारी है तथा Backward एवं Forward Linkages की गहन जांच की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाकर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा पुत्र रामस्वरूप, निवासी गांव एवं डाकघर पंजगाई, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश व सूरज पुत्र बाबू राम गौतम, निवासी गांव एवं डाकघर पंजगाई, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप के हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!