कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के कसोल गांव के गबरू सचिन ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
कसोल से जापान तक का सचिन ठाकुर का सफर कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बिलासपुर जिले और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।
विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने सचिन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सचिन के कोच अंग्रेज सिंह और रविंद्र सिंह ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सचिन एक बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए और भी पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।
सचिन ठाकुर की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।
