कुल्लू टूडे
बंजार/कुल्लू
जिला के बंजार उपमंडल के तहत सोझा व घियागी के मध्य पर्यटकों की एक गाड़ी गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में चार सैलानियों की मौत हो गई। जबकि 3 घायल हो गये हैं। जिनमेें दो घायल सैलानियों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात पर्यटकों की दिल्ली नंबर की एक गाड़ी बंजार-आनी सड़क मार्ग पर सोझा व घियागी के मध्य सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 4 पर्यटकों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला सहित चार लोग हैं। बताया जा रहा है कि तीन
पर्यटक घायल हो गए हैं।
हादसे में एक लड़की पेड़ पर फंस गई थी। घायलों में दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी सुबह लगभग 9 बजे
के आसपास लोगों को मिली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बंजार पुलिस थाने के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्त करके मृतकों व घायलों को खाई से बाहर निकाला।
घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी।
