Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

जालपा युवक मंडल सेडपा ने एनटीपीसी के धनवंतरी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर विश्नोई को आम जनता के लिए बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

युवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि डॉक्टर राजेश विश्नोई कई सालों से हमारे गांव में ही नहीं जो भी मरीज आता है उन्हें मधुर व्यवहार से काउंसलिंग कर सेवा देते आ रहे है। जालपा युवक मंडल सेडपा ने डॉक्टर विश्नोई से वादा किया है कि हर साल युवा मंडल की तरफ से 12000 से 15000 तक की दवाइयां गरीब लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब जालपा युवक मंडल सेडपा का मुख्य फोकस हेल्थ सेक्टर पर रहेगा। जनसेवा को बढ़ावा देने के लिए युवक मंडल कारगर कदम उठा रही है और युवक मंडल की सोच है कि हर गरीब व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उच्च स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर जालपा युवक मंडल सेडपा का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!