कुल्लू टुडे
नगवाईं
डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेम राज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज सुबह एक गुप्त सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू की टीम द्वारा पुलिस थाना औट के अंतर्गत आने वाले गांव नगवाईं में एक रिहायश मकान की तलाशी ली।
तलाशी के समय घर के एक कमरा में एक लड़का विवेक कुमार @ कन्नू (मालिक) तथा एक लड़की किरन मौजूद थे, जो स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कमरा की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी विवेक के कमरा से 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिस पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौका पर गिरफ्तार किया।
इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना औट में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया जा रहा है।
मामले में आगामी अन्वेषण पुलिस थाना औट द्वारा नियमानुसार किया जा रहा है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain), वित्तीय लेन-देन (Financial Trail) तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सहित प्रकरण के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से संबंधित सभी व्यक्तियों एवं उनकी संलिप्तता का शीघ्र पता लगाया जा सके।
आरोपीयों की पहचान विवेक कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी नंगवाईं तहसील व थाना औट जिला मंडी व किरन पुत्री शेर चंद निवासी न्यूली जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
