कुल्लू टुडे
शिमला
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी. पॉलरासू ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
विभाग मुख्यालय शिमला में तैनात 8 खंड विकास अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों में विकास खंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विकास वर्मा बीडीओ, छोहारा, जिला शिमला, सौरभ बीडीओ, धर्मपुर, जिला मंडी, रोहित बीडीओ, गोपालपुर, जिला मंडी, मनोज कुमार ठाकुर बीडीओ, ननखड़ी, जिला शिमला, मनीष रायबीडीओ, केलांग, जिला लाहौल-स्पीति, आस्था पंवार बीडीओ, पांगी, जिला चंबा, प्रतिमा मनहंस बीडीओ, चौंतड़ा, जिला मंडी व भारतेंद्र सिंह बीडीओ, संगड़ाह, जिला सिरमौर की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
