oplus_0
Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनोडा निवासी नागेंद्री ठाकुर पत्नी शिवराम ठाकुर आज शिक्षा विभाग में लगभग 34 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गईं। वे केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला घागस से सीएचटी पद से सेवानिवृत्त हुईं। यह कार्यक्रम निजी होटल पंचवटी में किया गया।

इस अवसर पर उनके पति शिवराम ठाकुर, जो स्वयं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि नागेंद्री ठाकुर ने अपने जीवन का स्वर्णिम समय शिक्षा और समाज की सेवा में समर्पित किया है। आज भले ही वे सेवा से निवृत्त हो गई हों, लेकिन उनके अनुभव, संस्कार और शिक्षाएं समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि जीवन के उतार-चढ़ाव से सीख लेते हुए इस मुकाम तक पहुंचना गर्व की बात है और हर व्यक्ति को अपने कार्यकाल पर गर्व होना चाहिए।

वहीं सेवानिवृत्त शिक्षिका नागेंद्री ठाकुर ने कहा कि आज के डिजिटल और तेज़ी से बदलते दौर में युवा पीढ़ी को बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और उन्हें समय के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने अपने सहकर्मियों से अपील की कि वे अपने अनुभवों का उपयोग करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें और उन्हें सही दिशा प्रदान करें।

इस अवसर पर प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान मदन ठाकुर समेत विद्यालय स्टाफ ने भी नागेंद्री ठाकुर को भावभीनी विदाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!