कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के डियारा सेक्टर में स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी वार्षिक अधिवेशन कमेटी प्रधान हुसैन अली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में सेवानिवृत मुख्याध्यापक व संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी सुखराम आजाद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
अधिवेशन में सबसे पहले प्रधान हुसैन अली व महासचिव राकेश ठाकुर द्वारा अभी हाल ही संपन्न दंगल आयोजन को लेकर आय व्यय का ब्योरा सभा में रखा गया। जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया।
प्रधान हुसैन अली ने दंगल के सफल आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया तथा दंगल में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
सेवानिवृत ईंजीनियर मनमोहन भल्ला ने मुख्यातिथि एसआर आजाद को शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
इसी कड़ी में पहलवान निक्का राम ठाकुर, राजपाल सरीन, मनमोहन भंडारी, राज कुमार सोनी, पवन कुंदी, प्रकाश चंद, प्रताप सिंह भल्ला, कृष्ण कुमार चैहान, जितेंद्र कौंडल, प्रदीप कुमार, प्रदीप चैहान, अशोक कुमार, शकील शेख, अब्दुल मजीद, राजीव शर्मा, अमित कुमार, जगदीश ठाकुर, सुनीता धीमान, अनिल शर्मा, राजेंद्र सहदेव, राम कुमार, लोहित व मोहित हंस, संजय गुप्ता, राम सिंह, अनूप शर्मा, धर्मपाल, पंडित ओम प्रकाश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि सुखराम आजाद ने दंगल के इतिहास और पारंपरिक चलन पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यह दंगल एक महज आयोजन न होकर जलमग्न शहर की अनूठी प्रेम और भाईचारे की मिसाल है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा निर्विघ्न रूप से जारी रहनी चाहिए।
इस मौके पर सीआईएसएफ से सेवानिवृत कमाडेंट नवल किशोर जसवाल, समाज सेविका प्रीति भाटिया, चंपा देवी, राम लाल भाटिया, रजनी गागट, सनविंद्र भल्ला विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
