कुल्लू टुडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के पुलिस थाना परवाणू को टीम ने सड़क दुर्घटना से संबंधी मामले में एक भगौड़े अपराधी को पंजाब के संगरूर से गिरफ्तार किया है।
सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा बीते दिन गठित पी.ओ. सैल की टीम द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी गुरविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गाँव सजूमा डाकखाना नागरा तहसील व जिला संगरूर पंजाब उम्र 41 वर्ष को संगरूर पंजाब से गिरफ्तार किया गया।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 74/2026, दिनांक 13-06-2026, धारा 209,269 बीएनएस के तहत डेज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना परवाणू में सड़क दुर्घटना से संबंधी अभियोग संख्या 44/2019, दिनांक 18-03-2019, धारा 279,337 भा.दं.सं. व 185 MV Act के तहत दर्ज किया गया था।
उक्त मामले के जांच के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था तथा उसके विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
मामले के विचारण (ट्रायल) के दौरान न्यायालय द्वारा आरोपी गुरविंदर सिंह को बार-बार न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए।
परंतु इसके बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। परिणामस्वरूप न्यायालय द्वारा उसे 1-6-2026 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया।
भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस कि PO सेल कि टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे परन्तु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर अंततः उसे बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है । मामले में जांच जारी है।
