कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बालीचौकी में
शनिवार सुबह एक टाटा सूमो के सड़क में पलट जाने से 14 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें बालीचौकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग 8.30 बजे के पास कुछ लोग टाटा सूमो में सवार होकर जा रहे थे। लेकिन जैसे ही टाटा सूमो बालीचौकी से थाची सड़क की ओर मुड़ी तो थोड़ी दूर चढ़ाई चढ़ने के बाद अनियंत्रित होकर पलट कर नीचे दूसरी सड़क पर आ गिरी।
हादसे का पता चलते ही स्थनीय लोग एकत्रित हो गए और टाटा सूमो में सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकाला और बालीचौकी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही बालीचौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को बालीचौकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार बालीचौकी अस्पताल में ही चल रहा है।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
