Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

जिला रेडक्रॉस कुल्लू द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू ने कम्पोजिट रिसोर्स सेंटर सुंदरनगर के सौजन्य से दिव्यांगजनों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को पुनर्वास करने के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया।

सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में (ADIPS) योजना के अंतर्गत 11 दिव्यांगजनों को 5 व्हील चेयर 4 हियरिंग ऐड 5 कमोड चेयर 2 टीएलएम किट तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के 24 व्यक्तियों को 37 हियरिंग ऐड, 24 छड़ी, 24 नी ब्रेसिस, 24 सर्वाइकल कालर तथा 24 कमोड चेयर निशुल्क वितरित की गई।

उन्होंने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, कुल्लू द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भारतीय तिब्बत सीमा बल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के 35 स्वयंसेवकों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू दाखिल जरूरतमंद मरीजों जिन्हें चिकित्सा प्रक्रियाओं बीमारियों के उपचार में आपातकालीन हालात में रक्त उपलब्ध करना है तथा स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ावा देना था। शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, समय समय पर इस प्रकार गतिविधियां आयोजित करती रहती है तथा ज़रुरतमंदों, असमर्थ, बेसहारा लोगों को विभिन्न प्रकार से मदद करने का कार्य करती है।

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, के माध्यम से दिव्यांगजनों को कई मुफ्त सुविधाएं दी जाती हैं।

पात्र दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, बैसाखी, सुनने की मशीन (Hearing Aid), वॉकिंग स्टिक, कृत्रिम अंग और कैलीपर्स मुफ्त प्रदान किए जाते हैं।

शारीरिक समस्याओं के लिए फिजियोथेरेपी और मानसिक तनाव या व्यवहार संबंधी समस्याओं के लिए मनोवैज्ञानिकों द्वारा मुफ्त काउंसलिंग दी जाती है।

सोसायटी द्वारा समय-समय पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!