कुल्लू टुडे
कुल्लू/बंजार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के बंजार पुलिस थाना की टीम ने फागूपुल से चोरी हुआ ट्रक सुरक्षित बरामद कर लिया है।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि बंजार पुलिस ने भीतर बरामद 3.6.2026 को पुलिस थाना बंजार में ट्रक संख्या HP58-4380 की चोरी के संबंध में एक मामला अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अनमोल कुमार निवासी बंजार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका ट्रक फागूपुल के समीप खड़ा था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा उच्च पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुलिस थाना बंजार द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर खोजबीन एवं तकनीकी साक्ष्यों केआधार पर बीते दिन चोरीशुदा ट्रक को जवलपुल स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, वाघा रोड, जिला बिलासपुर से बरामद कर लिया गया है ।
मामले में संलिप्त अज्ञात आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच में आगामी जांच जारी है।
