Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल स्थित एक होटल में पंजाब से आए पर्यटकों एवं स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की घटना भी घटित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं वैपन को भी कब्जे में लिया है। अब तक कि जांच में वैपन अवैध पाया गया है।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि इस मामले में मनप्रीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी गांव मियानी, जिला तरनतारन पंजाब, अमन रंधावा पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव चननके, जिला अमृतसर, पंजाब, सुखमनदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी डाकघर शियांपरी, पिंड चम्ब, मखू, जिला फिरोजपुर, पंजाब और करणदीप सिंह पुत्र सरदार मलविंदर सिंह निवासी डेरा रोड, हनुमान मंदिर के सामने, बटाला शहर, जिला गुरदासपुर, पंजाब को हिरासत में लिया है।

जबकि घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति तमन निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गोलीकांड इस्तेमाल वैपन का कोई लाइसेंस नहीं है। वहीं मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जिसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में हर महत्वपूर्ण पहलू पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा उक्त प्रकरण के संदर्भ में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!