कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित पॉलटेक्निकल कॉलेज सेउबाग में इलेक्ट्रिकल दूसरे वर्ष की छात्रा द्वारा अपने कमरे में फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने वीरवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो मालिक ने पुलिस को सूचित किया। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के बाद छात्रा के परिजनों को सूचित किया और उनके आने के बाद ही दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि छात्रा पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी।
बताया जा रहा है कि छात्रा मंडी जिला के थूनाग क्षेत्र की रहने वाली थी। जो कुछ समय से बीमार चल रही थी। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि छात्रा पढ़ाई में काफी तेज थी।
वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व पोस्टमार्टम करने के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया।
