Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

ग्राम पंचायत माकड़ी-मारकंड में 26 मई 2026 को सम्पन्न उप-प्रधान पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है और लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया । प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और धांधली के आरोप लगाते हुए उप-मंडलाधिकारी सदर को शिकायत पत्र सौंपा है।

शिकायत के अनुसार मतदान के दौरान इंक पैड में स्याही न होने के कारण मतपत्रों पर मोहर सही नहीं लग पा रही थी, जिसकी जानकारी मौके पर मौजूद अधिकारियों को दी गई थी।

वहीं मतगणना प्रक्रिया भी करीब तीन घंटे की देरी से शुरू हुई। प्रारंभिक गणना में कुलदीप कुमार को 365 और विनोद कुमार को 363 मत मिले। पुनर्मतगणना में कुलदीप के मत 364 पाए गए, जिससे वे एक मत से आगे रहे।

आरोप है कि इसके बाद एक मत को लेकर विवाद हुआ और एजेंटों को बाहर कर दिया गया। देर रात तक परिणाम घोषित नहीं किया गया तथा मानसिक दबाव बनाया गया। अंततः कम मत पाने वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया गया।

प्रत्याशी की पत्नी सुनीता शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि “मेरे पति इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं उनके साथ अन्याय हुआ है ।

कुलदीप कुमार ने निष्पक्ष जांच और वीडियोग्राफी के साथ पुनर्मतगणना की मांग की है, ताकि लोकतंत्र की पारदर्शिता बनी रह सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!