Spread the love

कुल्लू टुडे

मनाली

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में राजस्थान के सैलानियों के द्वारा गाड़ी की छत पर हुड़दंग मचाने के मामले में मनाली पुलिस की टीम ने 7500 रुपए का चालान किया है। वही इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बीते कुछ दिनों से किरतपुर मनाली सड़क मार्ग पर सैलानियों के द्वारा हुड़दंग मचाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

बीते दिन ही हनोगी टनल में सैलानियों की आपस में झड़प भी हुई। ऐसे में जहां इन दिनों पहाड़ों पर सैलानियों का आना जारी है। तो वहीं उनके द्वारा नियमों की भी उल्लंघना की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को मनाली माल रोड के समीप कुछ सैलानी गाड़ी की छत पर सफर कर रहे थे और शोर शराबा मचा रहे थे।

ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें जब समझने की कोशिश की गई। तो वह लोग उल्टा पुलिस से ही उलझ पड़े। गाड़ी में कुछ निहंग सिख भी सवार थे। मामले की गंभीरता को समझते हुए मनाली थाना प्रभारी मनीष भी मौके पर पहुंचे। ऐसे में काफी देर तक पुलिस और सैलानियों के बीच बहस बाजी होती रही।

सैलानी भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे। जिसके चलते मनाली पुलिस के द्वारा उनका 7500 रुपए का चालान किया गया और चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने दोबारा नियमों की उल्लंघना की। तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी।

वहीं इस संबंध में ने डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी की छत पर सैलानियों के द्वारा शोर शराबा किया जा रहा था। जिसके चलते उनका चालान काटा गया है। इसके अलावा जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है और नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!