कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत मोरसिंघी में हुए पंचायत चुनाव इस बार कई मायनों में खास रहे।
ग्राम पंचायत मोरसिंघी के इतिहास में यह पहली बार है जब एमए और बीएड शिक्षित महिला प्रधान चुनी गई हैं।
पंचायत की जनता ने शिक्षित महिला नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए सीमा देवी को भारी मतों से प्रधान पद पर विजयी बनाया।
सीमा देवी ने चुनाव में 873 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनकी जीत के साथ ही पंचायत क्षेत्र, विशेषकर गांव घ्याणा में जश्न का माहौल बन गया।
जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुआए समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की गलियां ढोल.नगाड़ों की आवाज से गूंज उठीं।
महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल.मालाओं के साथ सीमा देवी का स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने विजय जुलूस निकालते हुए श्नई सोच.नया नेतृत्वश् के नारे लगाए।
ग्रामीणों का मानना है कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि पंचायत में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जागरूक नेतृत्व की जीत है।
पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने भी सीमा देवी की जीत को अपने सम्मान और प्रतिनिधित्व से जोड़ते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।
नवनिर्वाचित प्रधान सीमा देवी ने जीत के बाद पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे कभी टूटने नहीं देंगी।
उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास को नई दिशा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य किए जाएंगे तथा हर वर्ग को साथ लेकर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
सीमा देवी ने कहा कि पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, गांवों की सफाई व्यवस्था सुधारनेए पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल की जाएगी ताकि पंचायत के बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जाएगा और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव.गांव तक पहुंचाई जाएगी।
युवाओं के लिए खेल गतिविधियों, रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को पंचायत स्तर पर आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सीमा देवी सरल स्वभाव और समाजसेवा से जुड़ी महिला हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने हर घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास का भरोसा दिलाया था।
लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और पंचायत आदर्श पंचायत के रूप में उभरेगी।
पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि शिक्षित प्रतिनिधियों का पंचायतों में चुना जाना लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ेगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
सोशल मीडिया पर भी सीमा देवी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
विभिन्न सामाजिक संगठनोंए पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
पंचायत क्षेत्र में उनकी जीत को महिला नेतृत्व को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
