Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, हेमराज शर्मा

डीएवी पब्लिक स्कूल श्री नयना देवी जी में छात्र परिषद के वार्षिक चुनावों का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में वीरवार सुबह से ही चुनावी माहौल बेहद उत्साहजनक रहा।

इस वर्ष छात्र परिषद के चार मुख्य पदों के लिए कई योग्य उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की।

हेड बॉय पद के लिए सक्षम, जीवंशए तन्मय और भाविक के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलाए जबकि हेड गर्ल पद के लिए रिद्धिमा, अनन्या और कनुशी ने अपनी मजबूत दावेदारी रखी।

वहीं दूसरी ओर, डिप्टी हेड बॉय के पद हेतु शौर्य, अरमान ठाकुर, काव्यांश, उदय, काविक शर्मा और अर्नव चुनाव मैदान में उतरे।

इसके साथ ही डिप्टी हेड गर्ल पद के लिए जसप्रीत, माही और रियांशी के बीच रोचक टक्कर दर्ज की गई।

सभी उम्मीदवारों ने पिछले कुछ दिनों से स्कूल परिसर में अपनी प्राथमिकताओं को लेकर जमकर प्रचार.प्रसार किया था।

आज कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने मतपेटियों के समक्ष अनुशासित रूप से खड़े होकर अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों को वोट दिया।

स्कूल प्रशासन के अनुसार, इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली और मतदान के महत्व से रूबरू कराना है।

चुनाव के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, निष्पक्षता और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है।

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं।

विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने सभी साहसी उम्मीदवारों की सराहना की और राष्ट्र सेवाए नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!