Spread the love

कुल्लू टुडे

मंडी

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला अंतर्राष्ट्रीय समर फेस्टिवल 2026 के दौरान 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होने वाली प्रथम एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैम्पियनशिप (अंडर-21 बॉयज) के लिए मंडी जिला टीम के चयन ट्रायल 24 मई को खेलो इंडिया केंद्र, संधोल जिला मंडी में सुबह 9 बजे आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया का संचालन वॉलीबॉल कोच मुनीष कुमार द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में केवल जिला मंडी के अंडर-21 वर्ग के पात्र खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2005 या उसके बाद का होना अनिवार्य है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड मूल रूप में साथ लाने होंगे।

उन्होंने बताया कि जिला खेल परिषद शिमला तथा जिला प्रशासन शिमला एवं शिमला अंतर्राष्ट्रीय समर फेस्टिवल आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम ग्राउंड, संजौली शिमला में होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीमों और खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये और मेडल दिए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली पांच टीमों को 20-20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अलग-अलग श्रेणियों में पांच-पांच हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और कोच को आयोजन समिति की ओर से टी-शर्ट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा एवं दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!