Spread the love

कुल्लू टुडे

भुंतर

नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की भुंतर पुलिस ने एक महिला को 17.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस थाने की एक टीम कहूधार की तरफ गश्त पर थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक महिला की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 17.28 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान 22 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी राज गांव सुइभ्रा तहसील भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!