Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

नगर के डियारा सेक्टर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में आज से तीन दिवसीय त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव शुरू होगा। इस उत्सव को लेकर नगर वासियों में खासा उत्साह है। आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

यह जानकारी देते हुए जिला वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार यानि 24 अक्तूबर को दो बजे विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो सुंदर झांकियों के साथ वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर आएगी।

उन्होंने बताया कि रविवार को शाम आठ बजे सत्संग का आयोजन होगा।
सोमवार को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी का आयोजन शहर में होगा तथा 11 बजे धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा।

अशोक कुमार ने बताया कि शाम चार बजे से विशाल भंडारे का आयोजन सभा द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक समागम में बढ़चढ़ कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!