कुल्लू टुडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के दाडलाघाट कि एसआईयू टीम ने मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को 485 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन एसडी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन के उपमंडल पुलिस दाड़लाघाट की एसआईयू टीम द्वारा बीती रात एक गुप्त सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी की गई।
उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच आरंभ की। नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जांच हेतु रोका गया।
पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 485 ग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जांच के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत पड़ताल की जा रही है, ताकि यह ज्ञात किया जा सके कि उनका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि या नेटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जाँच जारी है।
आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र यशपाल, निवासी गाँव सोहरी, डाकघर सिकरोहा, तहसील सदर बिलासपुर, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), आयु 31 वर्ष तथा गौरव पुत्र जितेंद्र, निवासी गुगामाड़ी मंदिर, कालका, तहसील कालका, जिला पंचकुला (हरियाणा), आयु 29 वर्ष के रूप में हुई है।
