कुल्लू टुडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू टीम ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति को 10.03 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27-4-2026 को जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-05, परवाणू में एक रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 10.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच के दौरान आरोपी को 28-4-2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में चिट्टा तस्करी का एक मामला पूर्व में भी दर्ज है। मामले में आगामी जांच जारी है।
आरोपी की पहचान नरेंदर कुमार उर्फ टीटू पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार, निवासी सेक्टर-05, परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 44 वर्ष, के रूप में हुई है।
