Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने जिले की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आमजन की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है।

बैठक में मनिकरण-बरशैणी, सिउंड-रैला तथा एनएच-305 सड़क मार्गों पर विस्तृत चर्चा की गई, जहां ट्रैफिक और पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है।

इन सड़कों की वर्तमान स्थिति, यातायात दबाव और संभावित जोखिमों का आकलन करते हुए सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

समिति ने इन सड़कों के सुधार हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को प्रेषित करने का सुझाव दिया।

उपायुक्त ने जिले के सभी अधिशासी अभियंताओं को संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ प्रमुख सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के उपरांत विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि आवश्यक स्थानों की पहचान कर इन सड़कों को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही, संबंधित विभागों को सड़क संकेतक, क्रैश बैरियर, उचित रोशनी एवं अन्य सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने एनएच के किनारे से अवैध कब्जे हटाने के भी निर्देश दिए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक का संचालन समिति के सदस्य सचिव एवं अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने किया।

बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांशा शर्मा, डीएसपी शेर सिंह ठाकुर, संदीप कुमार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!