कुल्लू टुडे
मंडी
हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत एसटीएफ कुल्लू की टीम ने जिला के मंडी में एचआरटीसी की बस में सवार पंजाब के व्यक्ति को 23 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ कुल्लू की टीम ने बीती रात जिला मंडी के स्थान बगला में फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक HRTC बस नंबर HP42 -3331 को रोककर चैकिंग की तो बस की सीट नंबर 19 पर बैठे एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 23 ग्राम चिटटा बरामद हुआ।
आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस बल्ह, मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना बल्ह, मंडी द्वारा की जा रही है।
आरोपी की पहचान
रवि कुमार पुत्र ज्ञान चंद उम्र 40 साल निवासी मकान नंबर 9415/2 बस्ती जोधेवाल लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।
हेमराज वर्मा ने कहा कि नशे के विरुद्ध एसटीएफ की कारवाही लगातार जारी है।
उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में एसटीएफ कुल्लू ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 9 मामले दर्ज करके करीब 13 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
