Spread the love

कुल्लू टुडे

मनाली

जिला कुल्लू के मनाली पुलिस थाना की टीम ने बीते 9 अप्रैल को मनाली से चोरी हुए वाहन को मंडी के नेरचौक से बरामद करने के साथ वहां चोर को भी गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9.4.2026 को पुलिस थाना मनाली में चाँदनी ठाकुर, निवासी गाँव वशिष्ट, डाकघर बांहग, तहसील मनाली के शिकायत पत्र पर धारा 303(2) BNS के अंतर्गत वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत के अनुसार 26.3.2026 को शिकायतकर्ता के पति ने अपनी Alto K10 (नं. HP-02K-2427) को प्रातः लगभग 7:30 बजे वोल्वो बस स्टैंड मनाली में पार्क की थी।

इसके पश्चात वह अपने कार्य हेतु बस स्टैंड के अंदर चले गए। करीब 9:30 बजे लौटने पर वाहन मौके पर नहीं मिला।

शिकायतकर्ता एवं उसके पति द्वारा अपने स्तर पर वाहन की व्यापक तलाश की गई, किन्तु कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई।

मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर बीते दिन चोरीशुदा वाहन को नैरचौक, जिला मंडी से बरामद किया गया।

इस संबंध में आरोपी प्रकाश (उम्र 25 वर्ष), पुत्र श्याम लाल, निवासी गाँव छोल, डाकघर नांडी, तहसील चच्योट, जिला मंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!