Spread the love

कुल्लू टुडे

आनी

एसटीएफ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ कुल्लू की टीम ने जिला के आणि उपमंडल के पाली गांव में अवैध अफीम की खेती को मौका पर नष्ट करके इस अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दो अलग-अलग मामले पुलिस थाना आनी में दर्ज किए हैं।

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन ग्राम पाली, तहसील आनी, जिला कुल्लू में अफीम की अवैध खेती किए जाने की गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम कुल्लू ने राजस्व विभाग तथा वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ उक्त स्थानो पर तत्काल दबिश दी गई।

संयुक्त टीम द्वारा गहन तलाशी के दौरान मौके पर अफीम के 2000 पौधों की अवैध खेती पाई गई।

अवैध अफीम की खेती को मौका पर नष्ट करके इस अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दो अलग-अलग मामले पुलिस थाना आनी में दर्ज किए गए हैं।

आरोपियों की सही पहचान भूमि की निशानदेही होने के उपरांत अभियोग में नियमानुसार गिरफ़्तार किया जाएगा।

दोनों मामलों में अग्रिम जांच अनुसंधानकर्ता अधिकारी, थाना आनी द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने आम जनता से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत एसटीएफ को दें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!