Spread the love

कुल्लू टुडे

सोलन

सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के अर्की पुलिस थाना की टीम ने जिला कुल्लू के आणि उपमंडल के जाओं के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19-4-2026 को जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अर्की व कुनिहार निवासी 2 युवकों (आयु 31 वर्ष एवं 32 वर्ष), जो एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, के कब्जे से 249 ग्राम चरस बरामद की गई।

दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को 20-4-2026 को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया था तथा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही थी, तथा मामले में आगामी जांच जारी थी।

मामले की आगामी जांच के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ, उनकी CDR तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ चरस उक्त आरोपियों द्वारा जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से खरीदी गई थी।

आरोपियों से पूछताछ उनके CDR व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी निवासी गाँव डींग, डाकघर जाओं, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 38 वर्ष, को backward linkage के आधार पर दिनांक 22-4-2026 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले का आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!