Spread the love

कुल्लू टुडे

भुंतर

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर के निवास पर हुई आगजनी की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

गुरुवार को मंत्री स्वयं बगीचा स्थित उनके घर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे परिवार को मानसिक व आर्थिक दोनों तरह की क्षति पहुंचती है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी के कारणों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को राहत नियमों के तहत शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!