कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के कुलंग में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनाली थाना के अन्तर्गत आने वाले गांव कुलंग से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रमन कुमार पुत्र नागेन्द्र कुमार निवासी गांव कुलंग डाकघर पलचान तहसील मनाली जिला कुल्लू जो पेशे से टैक्सी चालक था तथा अपने परिवार के साथ रहता था। इसके परिवार में इसके साथ इसके पिता नागेन्द्र कुमार, दो भाई व बहनें व नानी रहते है। जो बीती रात को रमन कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिये चला गया था। आज सुबह 8:30 बजे इसकी नानी ने इसे जगाने के लिये दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला।
जिस पर घरवालों ने खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे के अन्दर देखा तो रमन कुमार कमरे के अन्दर लैन्टर की छत में पंखे के लिये लगी कुण्डी से धोती के कपड़े से फन्दा लगाया हुआ था। परिवार वालों ने रमन कुमार को फंदे से उतारा तथा पुलिस को सूचित किया।
उन्होंने बताया कि थाना मनाली से पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव का निरीक्षण करके धारा 174 Cr. P.C के अन्तर्गत कार्यवाही करके शव का पोस्टमोर्टम करवाकर मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।
उन्होंने बताया कि अभी तक की कार्यवाही के दौरान मृतक रमन कुमार का फंदा लगाकर आत्महत्या करना पाया जा रहा है।
