Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं वर्तमान विधायक सतपाल सती ने मां के परिवार सहित दर्शन कर पूजा अर्चना की और हवन कुंड में आहुतियां डाल माता जी का आशीर्वाद लिया।

उसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश एंट्री टैक्स बढ़ोतरी के बारे में बजट सेशन के दौरान भाजपा के 28 विधायकों ने विधानसभा के बाहर लगातार दो दिन तक धरना प्रदर्शन भी किया तथा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सभी भाजपा विधायक व्यक्तिगत रूप से भी मुख्यमंत्री से मिले तथा उसके बाद में उसको कम करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री के द्वारा की गई।

उन्होंने कहा कि किंतु अभी भी बॉर्डर एरिया के ऊपर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोग आज भी पर्चियां दिखाकर इस वायदा खिलाफी का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी भी उतना ही पैसा लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह जनता को तंग करने वाला टैक्स है। सुक्खू सरकार ने जो यह टैक्स लगाया है। उसके ऊपर उनको विस्तृत रूप से जानकारी लेनी चाहिए।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार के पास कोई स्थायी नीति नहीं है।

वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जनता को परेशान करके रख दिया है। जिससे जनता को दिक्कतें खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सुशासन और गारंटियों का दावा करने वाली प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

उन्होंने कहा कि नए नए कर लगाकर जनता को लूटा जा रहा है। हैरानी की बात है कि सरकार के मंत्री और विधायकों का आपस में ही तालमेल नहीं है। जिससे न सिर्फ विकास कार्य बाधित होते हैं बल्कि अस्थिरिता का माहौल भी बन रहा है।

हिमाचल प्रदेश के अंदरअफरा तफरी का माहौल है। हिमाचल में यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों की तनख्वाह ही काट ली गई है।

सती ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध कटान जोरों पर है,ं जंगल साफ हो गए हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार पर से विश्वास उठ चुका है, आने वाले पंचायती राज चुनावों में सरकार को अपनी झूठी लोकप्रियता का पता चल जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!